फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरन नदी पर झूला पुल क्षतिग्रस्त, पांच गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेढी चोहाना, सेढी ख्वाजा, शींदरा समेत अन्य गांवों के लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में बहने वाली सुरन नदी का जलस्तर बढ़ने से पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव नाबना और सेढी चोहाना के बीच नदी पर बना झूला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे सेढी चोहाना, सेढी ख्वाजा, शींदरा समेत पांच गांव का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र का एक मात्र हायर सेकंडरी स्कूल भी नदी के उस पार स्थित होने के कारण स्कूल लगने पर बच्चों को परेशानी होगी। झूला पुल क्षतिग्रस्त होने से नदी के उस पार के पांच गांव के लोगों को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए सात किलोमीटर दूर स्थित अन्य पुल तक पहुंचना पड़ रहा है। इसे लेकर पीड़ितों ग्रामीणों मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सदीक, परवेज अहमद ने प्रशासन और सरकार से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करवाने की मांग की है। इनका कहना है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे नदी का जल स्तर बढ़ने से गांव की तरफ से पुल पर चढ़ने का रास्ता गिर गया। इससे पार के सभी गांव का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट कर रह गया है। अभी तो स्कूल बंद हैं जब स्कूल खुलेंगे तो छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें