जम्मू। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन सात सितंबर को एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित करेगी। इन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (लड़के और लड़कियां) के लिए होगा। यह प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, कंपनी गार्डन में होगी। ट्रायल जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स ट्रैक पर होंगे। इनमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा है। अपने साथ आधार कार्ड और जन्म-तिथि प्रमाणपत्र लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी राकेश चाढ़क मो. 7889428023 से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो