फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: मोबाइल टावर पर ग्रेनेड हमला, PSO की हत्या

Tue, 16 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के बिजबेहाड़ा इलाके में आतंकियों ने गोली मारकर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी बिजबेहाड़ा थाना प्रभारी के पीएसओ के रूप में तैनात था। बताया जाता है कि अज्ञात हमलावरों ने पीएसओ मोहम्मद आरिफ पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


खून से लथपथ पीएसओ को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावर आतंकियों की तलाश जारी है। पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार नागरिकों और सुरक्षा बलों को अपना निशाना बना रहे हैं।

इससे पहले सोपोर में भी आतंकियों ने बीते कुछ दिनों में सात लोगों की हत्या कर दी है। कश्मीर में बिगड़े हालात ने एक बार फिर से 1990 के दशक के जख्मों को हरा कर दिया है जब घाटी में आतंकवाद चरम पर था।
विज्ञापन


वहीं देर रात बारामुला के सोपोर में आतंकियों ने एक मोबाइल टावर पर ग्रेनेड हमला किया। देर रात तक मामले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। बता दें कि इलाके में मोबाइल रिचार्ज बंद हो चुके हैं और आतंकी लगातार मोबाइल टावरों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें