फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पीडीपी नेता के घर पर आतंकी हमला, घायल पीएसओ की उपचार के दौरान मौत

Mon, 14 Dec 2020 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हमले के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर हमला किया है। इस हमले में उनका पीएसओ(निजी सुरक्षा गार्ड) घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह आतंकियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के घर पर हमला किया। इस हमले में उनका निजी सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंज़ूर अहमद घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



पीडीपी नेता परवेज ने कहा कि मैं, मेरे बच्चे, बूढ़ी माँ और अन्य परिवार वाले  घर में थे। सुबह फिरन पहने दो हमलावर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। मेरा दूसरा पीएसओ निकला और उसने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें