फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक समर्थकों पर पीएसए लगाए सरकार : रविंद्र रैणा 

Sun, 03 Apr 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रव‌िंद्र रैना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने शनिवार को जम्मू डेंटल कालेज का दौरा कर रियासती सरकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले पाक समर्थकों पर पीएसए लगाने की मांग की। 
विज्ञापन


भाजयुमो नेताओं के साथ डेंटल कालेज में पहुंचे रैणा ने कहा कि जिस छात्र ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। उसे पहले भी कालेज से निष्कासित किया गया था। ऐसे में किन कारणों से उसे फिर बहाल किया गया। 

इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए और पाक समर्थकों पर पीएसए लगना चाहिए। इस अवसर पर रैणा ने डेंटल कालेज जम्मू में तिरंगा झंडे का सम्मान करने वाली और इसे लहराने वाली डा. प्रिया की हौसला अफजाई भी की। 
विज्ञापन


रैणा ने कालेज के विद्यार्थियों से कहा कि वह राष्ट्र विरोधी तत्त्वों के आगे न झुकें। उन्होंने डा. प्रिया और डा. विश्वजीत के कार्यों को सराहते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन


रैणा ने कहा कि वह रविवार को श्रीनगर के एनआईआईटी और आरएसी का भी दौरा करेंगे। यहां हिंदुओं विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें