फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में प्रदर्शन, बाजार रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिदों से लाउडस्पीकरों के जरिए की गई हमले की निंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला के खिलाफ बुधवार को कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जवाहर नगर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ बड़ा विरोध मार्च आयोजित किया। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, बीजेपी महासचिव (संगठन) अशोक कौल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।

घाटी के विभिन्न हिस्सों से स्थानीय लोग भी इस मार्च में शामिल हुए। इससे यह एकजुटता का बड़ा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन बन गया। भाजपा नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के भारत के आंतरिक मामलों में निरंतर हस्तक्षेप और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की भूमिका की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने निर्दोषों की हत्या बंद करो, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद और हमें शांति चाहिए जैसे नारे लिखे तख्तियां ली हुई थीं। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ पूरी कश्मीर घाटी एकजुट होकर उठ खड़ी हुई है। घाटी में बाजार भी बंद रहे। सार्वजनिक और निजी परिवहन सड़कों पर नहीं दिखे। सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने भी पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल में हिस्सा लिया। पहलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर और कश्मीर के कई अन्य जिलों में लोगों ने हत्या की निंदा की और न्याय की मांग की। कश्मीर की मस्जिदों से लाउडस्पीकरों के जरिए हमले की निंदा की गई। एकता और धैर्य के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें