वहीं सोशल मीडिया पर रवीना ने माफी मांगते हुए लिखा, 'कृपया इस लिंक को देखें। मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा जिससे किसी भी धर्म का अपमान हो। हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) ने किसी को नाराज करने के इरादे से यह सब नहीं किया। लेकिन अगर हमने ऐसा किया हो तो जो लोग आहत हुए हैं उनसे हम माफी मांगते हैं।'