फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर कांग्रेस का वार, कहा- महाराजा की जयंती पर छुट्टी घोषित न करना डोगरों की भावनाओं से खिलवाड़

Mon, 30 Dec 2019 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर प्रदेश प्रशासन की तरफ से जारी 2020 के कैलेंडर में अवकाश घोषित न होने से खफा कांग्रेस, पैंथर्स और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दिन अवकाश घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन


तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डोगरों की भावनाओं के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा जिन भावनाओं को आधार बनाकर भाजपा सत्ता में पहुंची अब सत्ता में रहते हुए उनका सम्मान नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह की वजह से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले केंद्र शासित प्रदेश बनाकर जम्मू कश्मीर का मान गिराया। अब महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को भी पूरा नहीं किया। उन्होंने शेख अब्दुल्ला की जयंती पर अवकाश खत्म करने के फैसले को बदले की राजनीति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने डोगरों की भावनाओं को आहत किया: पैंथर्स पार्टी

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग की। उन्होंने कहा कि डोगरा शासन को गौरव प्रदान करने वाले महाराजा जिन्होंने जम्मू कश्मीर का भारत में विलय किया। भाजपा ने उनकी जयंती पर अवकाश की मांग की अनदेखी कर डोगरों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि पैंथर्स पार्टी इस मांग के पूरा होने तक संघर्ष करती रहेगी।

मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जम्वाल ने महाराजा हरि सिंह के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि जिनके हस्ताक्षर से जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा बना उनका सम्मान करने में सरकार फिर नाकाम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें