मासूम के लिए न्याय की मांग करते शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोपी को मिले कड़ी सजा : रजनी
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता रजनी सेठी ने बिश्नाह में तीन साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया और पुलिस प्रशासन से मामले का फास्ट ट्रैक ट्रायल सुनिश्चित कर दोषियों को मृत्युदंड देने की पुरजोर अपील की। रजनी सेठी ने कहा कि जिस समाज में कन्याओं को देवी मानकर पूजा जाता है वहां ऐसी अमानवीय घटना शर्मनाक है। उन्होंने पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करे ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।