तहसीलदार द्वारा एक बजुर्ग के साथ र्दुव्याबहार करने पर लोगों ने किया प्रदर्शनं
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। स्थानीय लोगों की ओर से उठी तहसीलदार के निलंबन की मांग पर कार्रवाई न होने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बुधवार को सुंदरबनी नगर में पहुंचकर जम्मू-पुंछ राजमार्ग जाम किया, और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कृष्ण लाल निवासी पतराडा तहसील कार्यालय में काम कराने गए थे। उस दौरान तहसीलदार रवि शंकर शर्मा के साथ उनकी किसी बात पर बहस हो गई। कृष्ण लाल के अनुसार तहसीलदार ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इसकी शिकायत कृष्ण लाल ने एडीसी से की। लेकिन, जब कृष्ण लाल को लगा कि उनकी बात को प्रशासन की ओर से महत्व नहीं दिया जा रहा है, तो कृष्ण लाल ने सरपंचों, पंचों और डीडीसी के पास गुहार लगाई। इसके परिणामस्वरूप डीडीसी को साथ लेकर बुधवार को सरपंचों, पंचों और पतराडा के लोगों ने नगर में पहुंचकर जम्मू-पुंछ राजमार्ग मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीसी विनोद कुमार बहनाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में तहसीलदार रवि शंकर शर्मा का कहना है कि उन पर लगाया जा रहा आरोप झूठा है, क्योंकि उन्होंने कृष्ण लाल के काम को निपटाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन, कुछ रिकार्ड न मिल पाने के कारण उन्होंने उनसे इतना ही कहा कि वह अगले दिन आकर अपना काम करा लें। वह इस बात पर अडे़ रहे कि तहसील कार्यालय में चक्कर काटते हुए उन्हें बहुत दिन हो गए हैं। वह आज ही काम कराना चाहता हैं। इसे लेकर उनकी आपस में थोड़ी सी बहस जरूर हुई, लेकिन थप्पड़ मारने का आरोप निराधार है।
एडीसी विनोद कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जांच करने के लिए पांच दिनों का समय दिया हुआ है। वह जांच कर रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वह शांति बनाए रखें, ताकि मामले की सही ढंग से जांच हो सके।
तहसीलदार द्वारा एक बजुर्ग के साथ र्दुव्याबहार करने पर लोगों ने किया प्रदर्शनं- फोटो : RAJOURI