फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के वीर भूमि पार्क में सांबा के सरपंचों, टैक्सी यूनियन व ट्रांसपोर्टरों ने सरोर टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, जल्द टोल प्लाजा को बंद नहीं करने की सूरत में सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरपंच रविंदर सिंह लबलू ने कहा कि जम्मू में लोगों को हर तरफ से लूटा जा रहा है। महंगाई को कम करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है, लेकिन परेशान करने के लिए टोल प्लाजा खोले जा रहे हैं। जब टोल प्लाजा बनाया गया था, तो सांबा के वाहनों से टोल नहीं लिया जाता था। मगर अब बसूला जा रहा है, जिस कारण लोगों में रोष है। सरपंचों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि सरोर में टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में सरपंच प्रवीन चौधरी, सोमनाथ, कृष्ण चंद, प्रदीप लालोत्रा, पार्षद महेश्वर, ट्रांसपोर्टर राजू रंधावा, बंटी, रोहित संब्याल, जगदीश चौधरी, रशपाल, विशाल देव सिंह, रोनी संब्याल व विनय संब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें