फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। बासमती धान के गिरते दाम तथा खराब हुई फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक की ओर से आरएस पुरा में एक विशाल रोष रैली निकाली गई। रैली कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में जाकर संपन्न हुई। किसान तहरीक के राज्य प्रधान कामरेड किशोर कुमार की अध्यक्षता में निकाली गई इस रैली में काफी संख्या में किसान भी मौजूद थे। सभी ने केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में किसानों की समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

कामरेड किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि बासमती के दाम काफी कम होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुद्ध बासमती की फसल कुछ वर्ष पहले 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल किसानों ने बेची थी लेकिन आज 2500 रुपए क्विंटल के भाव पर किसानों को बेचनी पड़ रही है, जिसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बारिश होने के कारण जिन किसानों की धान की फसल खराब हुई है उन किसानों को प्रति कनाल पांच हजार रुपए मुआवजा सरकार की तरफ से मिलना चाहिए। किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 2 हजार रुपए डालने की योजना शुरू की थी पर अभी तक कई किसानों के खाते में यह राशि नहीं आई। जिसके चलते किसानों में सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है। इस मौके पर जिला प्रधान बाबा राम, मास्टर बरीता राम, मनदेव सिंह, अजय राम पाल, सुभाष डोगरा, सुरेश चौधरी सहित काफी संख्या में क्षेत्र के कई किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें