फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौनी मार्ग बंद कर अस्थायी कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
ररोयासी पौनी मार्ग बंद कर नारेबाजी करते हुए अस्थायी कर्मचारी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय से बारादरी, पौनी तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे विभाग में स्थायी पद, रुका हुआ वेतन और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने की मांग कर रहे थे। वार्ड 12 के पास मार्ग के बंद होने से दोनों तरफ से आने जाने वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कर्मचारी यूनियन की एक बैठक कार्यालय में हुई, जिसमें कहा गया कि उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले कहा गया कि था एलजी प्रशासन जल्द ही अस्थायी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देते हुए उनकी समस्याओं को हल करेगा। लेकिन, कई दिन बीत जाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन की तरफ से समय समय पर उन्हें लॉलीपप दिया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान मौके पर कई वक्ताओं ने हड़ताल व प्रदर्शन छोड़ आर पार की लड़ाई लड़ने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अपनी आधी जिंदगी विभाग में काम करते हुए दे दी है। दिन रात एक कर लोगों की सेवा की है। इसके बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। इस दौरान पुरजोर तरीके से हड़ताल कर सड़कों पर उतरने को कहा गया। प्रधान देवेंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही जारी हड़ताल पर कोई बड़ा अहम फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें