फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों को बंद रख दुकानदारों ने रैली निकालकर जताया रोष

विज्ञापन
पौनी में मंगलवार को बंद पड़ी हुई मुख्य बाजार की दूकानें। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। बीते सप्ताह नगर में एक साथ छह दुकानों से हुई चोरी के बाद लोगों में पनपा गुस्सा मंगलवार को भी थमा नहीं। स्थानीय लोगों ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कर रोष रैली निकाली, और तहसीलदार को ज्ञाप सौंपा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों, जनप्रतिनिधियों और लोगों की रोष रैली नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर पूरे बाजार से गुजरी, और तहसील कार्यालय तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने तहसीलदार लेखराज को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया कि चोरियों के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी के मामलों को हल करने में नाकाम रही है।
डीएसपी हैड क्वार्टर ने लोगों को तीन दिनों के भीतर मामला हल करने का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही लोगों ने एसएचओ के स्थानांतरण की मांग की थी। लेकिन, किसी भी मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई। लोग शांतिपूर्वक चोरी के मामलों को हल करने की मांग कर रहे हैं। अगर दो दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पौनी को पूरी तरह बंद कर धरना दिया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-------
अब तक ऐसे चला घटनाक्रम
नंबर 1 - वीरवार तथा शुक्रवार की मध्य रात्रि को चोरों ने पौनी कस्बे की छह दुकानों में सेंध लगाई, और कीमती सामान के साथ नकदी लेकर फरार हो गए।
नंबर 2 - चोरी की घटनाओं से गुस्साएं लोगों ने मुख्य चौक को बंद कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर एसएचओ पौनी को स्थानांतरित करने की मांग की।
नंबर 3 - डीएसपी हैड क्वार्टर ने चोरी के मामलों को हल करने के लिए तीन दिन का समय मांगा। एसएचओ का स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया।
नंबर 4 - जिला पुलिस के एसपी सुरजीत कुमार भगत ने पौनी पहुंचकर दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की। पुलिस का सहयोग करने की अपील और सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
नंबर 5 - पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा। पूछताछ कर बाद में बेकसूर बताकर छोड़ा।
नंबर 6 - सोमवार शाम को पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध स्थानीय लोगों ने बैठक कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
नंबर 7 - मंगलवार को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने रैली निकालकर जताया रोष, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

पौनी में रोष रैली निकालते हुए स्थानीय दूकानदार व नागरिक।- फोटो : REASI

तहसीलदार पौनी को ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय दूकानदार व लोग।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें