फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकराकोट में बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला की तहसील ठाकराकोट में पांच दिनों से बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर चंकाह में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीड़ीसी चेयरमैन राजेंद्र सिंह, सरंपच केवल सिंह, सरपंच संजीत सिंह, शिपतान सिंह व संजीव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पांच दिनों से बिजली बंद है। वह लोग इस संदर्भ में कई बार विभाग के अधिकारियों के साथ फोन पर बात कर चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। लोग गर्मी के मौसम में परेशान हो चुके हैं। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें