फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को कमेटी नेता एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौनी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर तहसीलदार कार्यालय तक रोष रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर तहसीलदार पौनी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, अमित शर्मा, मुंशी राम सलालिया, विजय शर्मा, बीडीसी चेयरमैन पवन शर्मा, विशन मगोत्रा, अजय सलालिया, ब्लॉक प्रधान जुगल केसर सहित कई लोग मौजूद रहे। इस के बाद कांग्रेस की एक बैठक भी हुई, जिसमें सभी को पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें