फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचरियों ने हक के लिए की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में नारेबाजी कर सरकार से जल्द कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए कर्मचारियों ने कहा कि उन को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से बारह बोचर वाले कर्मचारियों को ही स्थाई करने को जो नया आदेेश जारी किया गया है उस से कई कर्मचारी बेरोजगार होने की कगार पर हैं। कई साल से काम करने वाले कर्मचारियों को अभी तक छह बोचर ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में जारी किए गए आदेश के बाद कई कर्मचारियों की नौकरी छूट जाएगी। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो जाएगा। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो ओवरएज हो गए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने हर परिस्थिति में काम किया है मगर अब उन्हें निकालने की साजिश की जा रही है। उन्होंने प्रदेश प्रशासन से इस दिशा में सही कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें