फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के लिए अस्पताल आई महिला पाई गई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई 25 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित निकली है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं, उसके दो साल के बच्चे को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट और पति को क्वारंटीन कर लिया है। कर दिया है।
विज्ञापन

दूरदराज पहाड़ी इलाके थाकराकोट निवासी महिला दो जून को अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। उसे हल्का बुखार और खांसी की शिकायत थी। इस दौरान उसको अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
सीएमओ ने बताया कि जिस वार्ड में महिला को रखा गया था उसको सैनिटाइज किया गया है। वहीं, वार्ड में उसके संपर्क में रहे अन्य मरीजों, परिजनाें व तीमारदारों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन कर लिया है। सभी लोगों को जल्द ही सैंपल लिए जाएंगे। जिले में संक्रमितों की संख्या 21 पहुंच गई है, जिनमें से सात ने कोरोना को मात दी है जबकि 14 का जम्मू और जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें