रियासी में मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।
- फोटो : UDHAMPUR
रियासी। शुक्रवार से शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण नगर के हर हिस्से में गंदगी के ढेर लग गए हैं, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, पीडीपी के जोनल प्रधान बंसी लाल ठाकुर ने बिजली विभाग पीएचई विभाग म्यूनिसिपल कमेटी के साथ ही लोकनिर्माण विभाग को आ?े हाथों लेते हुए इनकी जम कर भतर्सना की। जोनल प्रधान ने कहा कि यह विभाग लोगों की समस्याओं को हल करने में नाकाम साबित हुए है। उन्होंने कहा कि आये दिन बिजली को अघोषित कटौती हो रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए पीडीपी नेता ने कहा कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी।