फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चार से छह मार्च तक फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 02 Mar 2020 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चार से छह मार्च तक एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में चार से छह मार्च तक एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच और छह मार्च को भारी बारिश की संभावना है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। इस दौरान कड़ाके की धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। जम्मू में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अच्छी खासी ठंड रही। जम्मू में मौसम खुलने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी कि सोमवार और तीन मार्च को मौसम साफ ही रहेगा। इसके बाद मौसम करवट बदलेगा और कई दिनों तक बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें