फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई के मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामबन-केंद्रीय श्रम कानूनों की मांग को लेकर केलामोड़ में एनएचएआई के श्रमिक प्रदर्शन करते - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। एनएचएआई की उप ठेकेदार कंपनियों की ओर से दो लेन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन चौड़ा करने के लिए लगे मजदूर केलामोड़ में चार महीनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे चाहते हैं कि प्रदेश में केंद्रीय श्रम कानून लागू कर वेतन में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में मंगलवार को सैकड़ों मजदूर केलामोड़ में जमा हुए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वे केंद्रीय श्रम कानून को लागू करने की अपनी मांग के समर्थन में नारे लगा रहे थे। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े अध्यक्ष कंस्ट्रक्शन वर्कर्स यूनियन काका सिंह राजू ने कहा कि एनएचएआई ने नाशरी से बनिहाल तक विभिन्न उप ठेकेदार कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार मजदूरी नहीं दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचएआई की लगाई कंपनियां श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा कि तीन महीनों से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। चार महीने बीत चुके हैं लेकिन एनएचएआई के किसी भी अधिकारी ने धरना स्थल का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि, जिला मजिस्ट्रेट मुसरत इस्लाम ने जल्द उचित कार्रवाई करने और मांगों को निपटाने का निर्देश दिया है। इस बीच जिला प्रधान और डीडीसी सदस्य राकेश ठाकुर ने भी केलामोड़ का दौरा किया और धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

रामबन-केंद्रीय श्रम कानूनों की मांग को लेकर केलामोड़ में एनएचएआई के श्रमिक प्रदर्शन करते- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें