फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जम्मू में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 21 Mar 2021 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

जम्मू प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिक्रम चौक पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राजभवन की ओर रैली निकालनी चाही, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि आज भारत बेरोजगारी का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार आवश्यक वस्तुओं के दाम में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी करने का काम कर रही है। सरकार ने अपने कार्यकाल में रिकॉर्ड शुल्क बढ़ाया है। सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा को लोगों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। सरकार के अच्छे दिन कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। अगर सरकार तेल की कीमतों को कम नहीं कर सकती है तो उसे साइकिल पर सब्सिडी देनी चाहिए। भाजपा को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी है। 

महासचिव मनमोहन सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण लोगों को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। मध्यम और निम्न वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। ओबीसी विंग के चेयरमैन सुरेश कुमार डोगरा ने कहा कि भाजपा ने आम लोगों के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स घरेलू बजट को नुकसान पहुंचा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें