पौनी। कोठियां स्थित वीरवार को आश्रम में जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधमपुर जिला उपाध्यक्ष पीएचई इंप्लायमेंट यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले रोष जताया गया।
अनिल वर्मा व राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि हमारे साथ सरकार ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हो रहे। इनमें एक वादा अस्थायी कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन दो किस्तों में देना और दूसरा वादा किया था कि यूटी के तर्ज पर वहीं रेट अस्थायी कर्मचारियों को प्रदेश में देना शामिल है। अगर सरकार ने ये मांगें पूरी नहीं कीं तो प्रदेश सरकार के खिलाफ रियासी मुख्यालय में 22 जुलाई को विशाल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राज कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।