फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर प्रदर्शन

Fri, 18 Jul 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जले ट्रांसफार्मरों कई दिनों तक नहीं बदले जाने से गुल हुई बिजली से गुस्साए लोगों ने वीरवार को अंबफला जानीपुर हाईकोर्ट रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के झंडे तले किए प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि विश्वकर्मा मोहल्ला, न्यू प्लाट, लक्कड़ मंडी, जानीपुर, सरवाल, दुर्गा नगर, सुभाष नगर, शिव नगर, शक्ति नगर आदि मोहल्लों में जले ट्रांसफार्मरों की वजह से बत्ती गुल है।

इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी बताते हैं कि स्टैंड बाय ट्रांसफार्मर नहीं हैं। इस स्थिति में इन्हीं ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर लगाया जाएगा। मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने कहा कि तीन चार दिनों से जले ट्रांसफार्मर वाले इलाकों में बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार सुबह दस बजे तक जले ट्रांसफार्मरों को बहाल नहीं किया गया, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आरएपीडीआरपी परियोजना के काम में जम्मू शहर में तेजी लाने पर भी जोर दिया और जानीपुर में 50 एमवीए का नया रिसीविंग स्टेशन बनाने की मांग भी की।

प्रदर्शन में सोमराज, चमन लाल पंथी, दिलीप शर्मा, जोगिंद्र लाल आदि ने भी विचार रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें