फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest over PMGSY in Jyodian - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के खिलाफ गांव चक्क भगवाना के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग पर सड़क निर्माण कार्य सुस्त गति से करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आठ माह पहले पीएमजीएसवाई की तरफ से चक्क भगवाना के लोगों की सुविधा के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन आज तक वह पूरा नही हुआ है।
विज्ञापन

सरपंच सपना शर्मा के नेतृत्व प्रदर्शन करते हुए चननो देवी, मंगी देवी सहित अन्य अन्य ग्रामीणों ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। सड़क के दोनों किनारों पर जो घर हैं, उन घरों में बारिश का पानी घुस रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। यह समस्या निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की लापरवाही के कारण हो रही है। ठेकेदार को चाहिए था कि पहले सड़क के किनारों पर नालियों का निर्माण करता, लेकिन ऐसा नहीं किया। सड़क के बीच मिट्टी, पत्थर बिखरे पड़े हैं, जिससे सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सरपंच सपना शर्मा ने बताया कि अगर संबंधित विभाग ठेकेदार पर दबाव डालकर सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं करवाता है तो काम बंद करवा देंगे।
सरपंच ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से सड़क के किनारे रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हुआ है। ठेकेदार उसकी भी भरपाई करे। ठेकेदार ने लोगों की चारदीवारी तोड़ दी, लोगों के शौचालय तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें