संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बिजली विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पंपसेट के कनेक्शन काटने के विरोध में सोमवार को शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
युवा विंग के प्रदेश प्रधान गणेश चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में पंपसेट के कनेक्शन काट रहा है। इससे किसान अपनी फसल को पानी नहीं लग पा रहे। चौधरी ने कहा कि एक तो बारिश नहीं हो रही और दूसरा नहरी पानी भी अंतिम शोर तक नहीं पहुंच रहा। अब बिजली विभाग लगातार पंपसेट के कनेक्शन काट रहा है। इसके खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान ने छोटे स्तर पर प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज किया जाएगा। माैके पर जिला प्रधान जम्मू राजकुमार, ब्लॉक प्रधान अरनिया राकेश कुमार, महासचिव कमल कुमार अजय कुमार आदि माैजूद रहे।