फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेतों में पंपसेट के कनेक्शन काटने पर बिफरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुचेतगढ़ में प्रदर्शन कर बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बिजली विभाग की ओर से खेतों में पंपसेटों के कनेक्शन काटने के विरोध में शनिवार को सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ के किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द विभाग ने कनेक्शन बहाल नहीं किए तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसान जगदीश चौधरी, पूर्व पंच बलविंदर लाल, जसवीर सिंह, बचन लाल, रमेश लाल, पूर्व पंच राकेश कुमार, सचिन सिंह ने बताया कि विभाग ने किसानों को सूचित किए बिना ही उनके पंपसेट के कनेक्शन काट दिए हैं। मौजूदा समय में गेहूं की फसल को पानी की जरूरत है लेकिन कनेक्शन कटने से वे फसल को पानी नहीं लगा पा रहे हैं। इससे नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि एक तो नहरी पानी खेतों तक नहीं पहुंचता। अब बिजली विभाग ने पंपसेटों के कनेक्शन काट दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले सीमावर्ती लोगों के साथ वादे किए थे कि निशुल्क बिजली दी जाएगी लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग कनेक्शन काट रहा है। किसानों ने मांग की कि पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर सीमावर्ती किसानों को पंपसेट चलाने के लिए निशुल्क बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें