फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरहद के आखिरी गांव परगवाल में भी दिखा ग्रामीणों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। पहलगाम में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव परगवाल में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार से होते हुए निकले। इस दौरान दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गए। उन्होंने चौक में पहुंचकर नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला जलाया और कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध कर दिया। किसी की पत्नी के आंखों के सामने आतंकियों ने पति को गोली मार दी तो किसी की आंखों के सामने परिजन को मार दिया। दहशतगर्दों ने 28 सैलानियों को चुन-चुन कर मार डाला। इस मौके पर गौरव सिंह, पवन सिंह, राम स्वरूप, सुरजीत सिंह, उत्तम सिंह, जसपाल सिंह व वलविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें