फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूसरे दिन भी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं ठप, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढाई दिन के वेतन कटाैती और सेवा नियमों के गठन में देरी के खिलाफ बुलंद की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/अखनूर। मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले गैर-गजेटेड कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने जिला अस्पताल सांबा सहित अन्य अस्पतालों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ढाई दिन के वेतन में कटाैती व सेवा नियमों के गठन में हो रही देरी के खिलाफ आवाज बुलंद की। फैडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदर्शन में तकनीकी, पैरामेडिकल, नर्सिंग, स्टोरकीपर, क्लेरिकल स्टाफ, इलेक्ट्रीशियन, ड्राइवर और एमटीएस कर्मचारियों सहित गैर-गजेटेड कर्मचारियों ने भाग लिया। सांबा अस्पताल में सुबह नाै बजे से शाम चार बजे तक ओपीडी सेवाएं और इलेक्टिव ओटी सर्जरी निलंबित रहीं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखी गईं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी कुलदीप दबगोत्रा नेतृत्व में कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनके साथ नवीन शर्मा, कमला देवी, शाम सुंदर, निशा, विजय कुमार, कुलदीप चलोत्रा शामिल रहे। कर्मचारियों ने ढाई दिन का वेतन रोके जाने को अनुचित और हतोत्साहित करने वाला कदम बताया। साथ ही गैर-गजेटेड कर्मियों के भर्ती एवं सेवा नियमों को तैयार करने में सात वर्षों से अधिक की देरी पर चिंता जताई। दबगोत्रा ने कहा कि इससे कर्मचारियों की करियर प्रगति प्रभावित हो रही है। अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। फेडरेशन ने यह भी दोहराया कि कर्मचारी जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन से मांगों के शीघ्र पूरा करने की अपेक्षा करते हैं। जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। महिला रजनी, विद्या देवी ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान होते रहे। ओपीडी के बाहर ही कर्मचारी धरने पर बैठे थे। उधर, घगवाल, विजयपुर, रामगढ़ में भी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर रहे। उप-जिला अस्पताल अखनूर में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मरीजों और आम जनता की ओर से दिए गए सहयोग और समझदारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस माैके पर प्रधान एसके शर्मा, राजन शर्मा, विकास गुप्ता, मुकेश कुमार, महेश कुमार, जीवन शर्मा, संजय खजूरिया, प्रभदयाल, नीलम देवी और बबली देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

-
ओपीडी सेवाएं बंद होने पर इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों को इमरजेंसी में जांच करने के लिए कहा गया। ओपीडी के बंद रहने से इमरजेंसी में काफी भीड़ रही।
डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक, जिला अस्पताल सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें