आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में बुधवार को स्वस्थ कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कर्मियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में उचित कदम नहीं उठाया है। प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगों को जल्द पुरा नहीं किया तो आंदोलन तेज करेंगे। नीलम कुमारी ने बताया कि अभी तक आपत्कालीन सेवाएं बंद नहीं की गई हैं। अगर सरकार ने ढाई दिन का वेतन जारी नहीं किया तो आंदोलन तेज करेंगे। माैके पर विजय कुमार, विक्रम सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। संवाद