फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, रैली निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। जिले में बुधवार को युवाओं ने केवल जम्मू या कश्मीर में लॉ यूनिवर्सिटी खोलने के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने राजोरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की।
विज्ञापन

युवा नेता नज्म मीर की अध्यक्षता में निकाली गई रैली चिल्ड्रन पार्क से होते हुए गुज्जर मंडी चौक में पहुंची। युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राजोरी के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ कड़ा रोष जताया। बताया कि पिछले कई दशकों से राजोरी के लोग सीमा पार से गोलाबारी और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। आज तक जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने राजोरी के साथ सौतेला व्यवहार किया है। युवाओं ने चेतावनी दी कि अब राजोरी का नाैजवान जाग गया है। युवाओं ने आरोप लगाया कि राजोरी-पुंछ के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के लिए रखा हुआ है। पीर पंजाल जम्मू-कश्मीर का ताज है और यहां के लोगों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए। गुज्जर मंडी में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद युवाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें