फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क की खस्ताहालत पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। खलसा चौक से मुरादपुर को जोड़ने वाली लिंक रोड की खस्ता हालत को लेकर लोग परेशान हैं। यह सड़क जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे को कालाकोट हाईवे से भी जोड़ती है।
विज्ञापन

कई महीनों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने के चलते यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आम लोगो के साथ- साथ स्कूल कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों से भरी इस सड़क से न केवल आम जनता को परेशानी हो रही है, बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मांग की कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए। लोगों ने डीसी राजोरी, राजोरी के विधायक से गुहार लगाते हुए कहा कि वे विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए कहें ताकि आम लोगो की परेशानी कम हो सके। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें