आरएस पुरा। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में आरएस पुरा कस्बे के हिंदू संगठनों, दुकानदारों और आम लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला लेकर शहर में रैली निकाली और बाद में दलजीत चौक में पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की ओर से बाजार बंद रखने के आह्वान पर भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि जिस तरह से पहलगाम में हिंदुओं को चुन चुन कर मारा गया, यह गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना के बाद देश के लोगों में आतंकवादियों और पाकिस्तान के प्रति रोष व्याप्त है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से कश्मीर में निर्दोष हिंदुओं की हत्याएं की गई, वह दर्दनाक है। इस दौरान भाजपा नेता बृजेश्वर राणा, आकाश चोपड़ा, विक्रम संधू व ओम प्रकाश अडवाणी सहित हिंदू सगठनों के नेता भी मौजूद थे। वही पुराने पिंड चौक में समाज सेवक इंद्रजीत सूदन की देखरेख में विरोध-प्रदर्शन करने के साथ पाकिस्तान का पुतला जलाया।