फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मालिकाना हक देने की सरकार से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुराने पिंड में पहुंचे कर्मियों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी। अधिकतर लोगों के पास मालिकाना हक न होने पर उन्होंने सरकार से मालिकाना हक देने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका आरएस पुरा के पूर्व उप चेयरमैन अशोक इशी की मौजूदगी में लोगों ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी चौथी पीढ़ी को यहां मकान बनाकर रहने पर जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया, जिसका समाधान किया जाए। पूर्व उप चेयरमैन अशोक इशी ने कहा कि आजादी के बाद अधिकतर लोग औकाफ व कस्टोडियन विभाग की जमीन में मकान बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं। आजादी के 77 वर्ष बाद उन्हें जमीन का मालिकाना हक नही दिया गया। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर दस्तावेज नहीं होने पर योजना का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले के समाधान के लिए एसडीएम आरएस पुरा व जिला आयुक्त जम्मू को ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा ताकि ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान हरवंस सिंह, मोहिंद्र लाल, कमल कुमार, गिरधारी लाल, सुरजीत कौर, वीना देवी, कांता देवी, आराधना कुमार व सुमन शर्मा सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें