फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैंक कर्मचारियों ने मांगें पूरी कराने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवें वेतन आयोग की शर्तें संशोधित करने सहित अन्य मांगें रखीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैंक कर्मचारियों ने वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन के बैनर तले बाहु प्लाजा में प्रदर्शन किया। कर्मी आठवें वेतन आयोग की शर्तों में संशोधन करने, मूल वेतन, पेंशन के साथ 50 फीसदी डीए/डीआर मिलाने और बीती एक जनवरी से अंतरिम राहत के रूप में वेतन व पेंशन का 20 प्रतिशत देने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों की अन्य मांगों में एनपीएस-यूपीएस को खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पेंशनभोगियों के बीच कोई भेदभाव करने, कोविड महामारी के दौरान रोकी गई डीए/डीएआर की तीन किस्तें जारी करने, 15 साल के बजाय 11 साल बाद पेंशन के परिवर्तित हिस्से की बहाली करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। पीएनबी बैंक स्टाफ यूनियन जम्मू के उप महासचिव परमदीप सिंह के अनुसार बैंक यूनियंस के संयुक्त फोरम ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों को अपना समर्थन दिया है। इसी क्रम में जम्मू में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नए लेबर कोड से छिन
जाएंगे श्रम संबंधी अधिकार
जम्मू प्रोविंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन जम्मू के सचिव योगेश कुमार के अनुसार 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार के मौजूदा 29 श्रम कानूनों की जगह चार नए लेबर कोड लाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। इससे श्रम संबंधी अधिकार छिन जाएंगे। हड़ताल करना मुश्किल हो जाएगा। नौकरी की जगह फिक्स्ड टर्म इंप्लाॅइमेंट स्कीम से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने बीमा क्षेत्र में की गई सौ प्रतिशत एफडीआई को बढ़ोतरी वापस लेने, भर्तियां करने, कारपोरेट्स से लोन वसूलने के लिए कड़े कदम उठाने, आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सर्विस चार्ज कम करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें