परेड ग्राउंड मेंं दरबार मूव कापे व शराब पर प्रतिबंध लगाए जोन के लिए व्यापारियों के साथ प्रदर्श
- फोटो : Samvad
जम्मू। मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने मांग की कि मुख्यमंत्री जल्द दरबार मूव की प्रथा बहाल करें। प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाए।
परेड मैदान में वीरवार को व्यापारियों के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डिंपल ने कहा कि बीते माह बारिश व बाढ़ के कारण जम्मू में व्यापार चौपट हो गया है। शहर के रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, शालामार, गुम्मट, ज्वेल चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, मोहल्ला पहाड़ियां, मोती बाजार, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, जैन बाजार, लिंक रोड, रेजीडेंसी रोड सहित अन्य बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ है। दरबार मूव न होने से शोरूम, मॉल, होटल में काम करने वाले नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदर्शन में सभी व्यापार मंडलों के अध्यक्ष और व्यापारी शामिल हुए। ब्यूरो