फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन न मिलने पर भड़के सलेहड़ के ग्रामीण

विज्ञापन
सरकारी राशन न मिलने पर रोष प्रदर्शन करते सलेहड़ पंचायत के लोग।
विज्ञापन
अरनिया। सरकारी डिपो से राशन न मिलने पर सलेहड़ पंचायत के लोगों ने सरपंच दर्शना देवी की अध्यक्षता में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रविवार को पंचायत में रोष प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी बंद करो और हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए।
विज्ञापन

सरपंच का कहना है कि बीते कई माह से जरूरतमंदों को मिलने वाला मुफ्त राशन नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का हल नहीं हुआ तो बिश्नाह तहसील का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डिपो होल्डर से बात करें तो वह कहता है कि ऊपर फोन करो। उधर, टीएसओ आरएस पूरा पिरथी सिंह का कहना है कि किसी कारण पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले राशन की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसके कारण डिपुओं में राशन नहीं पहुंच पाया। दो दिन के भीतर लोगों को राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें