फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए सड़क पर लोग, एक घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
राजोरी के त्रियाठ इलाके में पेयजल सप्लाई न मिलने से गुस्साए ग्रामीण रोष प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
राजोरी। पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। इससे जिले में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को त्रियाठ की सड़क पर एक घंटे धरना देकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जल्द समस्या हल करने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 15 दिन से इलाके में पीने के पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। पहले अस्थायी कर्मचारी पानी दे रहे थे, जिससे लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन अब मुलाजिमों ने हड़ताल कर पेयजल सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है। इस आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोग पीने के पानी का ही प्रबंध करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व राज्य प्रशासन से पीएचई अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर पानी की समस्या हल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को वे पूरा समर्थन देते हैं, लेकिन विभाग व राज्य प्रशासन इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आम लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें