फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुरविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

विज्ञापन
गुरू रविदास जी के 643 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्या पर सिकंदरपुर कोठे में वावा गुरदीप गिरी जी को शा? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को एसएस ट्रस्ट सिकंदरपुर कोठे के आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी गुरदीप गिरी ने प्रवचन सुना भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। स्वामी जी ने बताया कि गुरु रविदास का जन्म 15 वीं शताब्दी में हुआ। बचपन से ही वह साधु संतों के प्रभाव में रहते थे, जिससे उनके अंदर भक्ति की भावना थी। जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ जातपात के अंत के लिए सेवा की भावना से लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज हम सब का समाज की बेहतरी के लिए उनके बताए रास्ते पर चल सबका भला करना चाहिए। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन सीएल बनाल, महासचिव डॉ. डीडी शिवगोत्रा ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें