फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीडीओ ब्लॉक मैदान में ऑल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस फोरम सांबा के जिला प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के साथ अनदेखी कर रही है और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर कर उनके साथ इंसाफ करे। उन्होंने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, पिछली राज्य सरकारें हमारी मांगों को अनदेखा करती आई है। जिस कारण सरकार के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र की तर्ज पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू की जाए और मेडिकल भत्ते में बढ़ोतरी की जाए। सभी ने मिलकर उप राज्यपाल से अनुरोध किया कि हमारी मुश्किलों और मांगों को जल्द केंद्र सरकार के समक्ष रखें। इस मौके पर सांबा जिला उप प्रधान करनैल सिंह सलाथिया, त्रिलोक नाथ कौल, महेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, कृष्ण सिंह, जगदीश राज, तीर्थ रैना, सुदर्शन सिंह, अशोक कुमार, नरेश सम्याल, मदन लाल, जगदीश सिंह, हरी सिंह, जोगिंदर सिंह, मोहम्मद शरीफ, कुलदीप सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें