फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले- ऐसे हालात में कौन निवेशक आएगा, घाटी में गैर कश्मीरियों को सुरक्षा दे सरकार

Thu, 04 Mar 2021 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वेयर हाउस में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू के व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर सरकार से घाटी में गैर कश्मीरी व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग की। व्यापारियों ने श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए आकाश मेहरा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरकार से कश्मीर में भविष्य में ऐसी आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


व्यापारी रतन लाल महाजन और दीपक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी गैर कश्मीरी व्यापारियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। आतंकियों ने स्वर्णकार और कारोबारी की हत्या करके यह संकेत दिया है। इन हमलों से कारोबारियों में दहशत का माहौल है। 

अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर में देश-विदेश के निवेश को आमंत्रित करने पर काम किया जा रहा है। लेकिन कश्मीर में ऐसे हालात में कौन सा निवेशक आएगा। व्यापारी हर विकट परिस्थितियों में सरकार के साथ खड़ा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें