फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तर पर मजबूत किया जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार की ओर से पहल नहीं की जा रही है। इस कारण अब आंदोलन को जिला स्तर पर मजबूत किया जाएगा। एक साथ संभाग के दस जिलों में आंदोलन होगा। यह बातें मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने कही हैं।
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि अभी तक मांगें हल नहीं हो पाई हैं। लंबे समय से मांग की जा रही है। अब आठ तारीख को सभी जिलों में प्रदर्शन व रैलियां निकाली जाएंगी। चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मियों को सरकारी की ओर से यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी किया जाए। 72 माह का बकाया वेतन दिया जाए। सुमय अवधि पूरा कर चुके कर्मियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें