फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन दूषित पानी आने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाहु फोर्ट इलाके में पांचवें दिन दूषित पानी आने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वार्ड 48 के पार्षद शाम लाल बसन ने कहा कि चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पांचवें दिन मटमैला पानी आया। इस कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

गोरखा नगर, बाजीगर बस्ती, न्यू बस्ती समेत आसपास के मोहल्लों के लोगों ने नारेबाजी की। बाद में लोग फिल्टरेशन प्लांट पहुंचे। यहां पर टैंकों में मटमैला पानी था। बसन ने कहा कि लोग समस्या के हल के लिए कई बार मांग कर चुके हैं मगर अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। लोगों को मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। जल्द ही समस्या का निदान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें