जम्मू। लंबित मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में मंगलवार से बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के अस्थायी कर्मी भी मुखर हो गए हैं। उन्होंने हड़ताल शुरू करते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय केनाल रोड के बाहर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
डेलीवेजर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं हो रहा है। लंबे समय से कर्मचारी कम वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूटी की तर्ज पर कम से कम 500 रुपये वेतन देने के साथ ही नियमित किया जाए। पचास माह का लंबित वेतन जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार प्रदर्शन कर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन आजतक सरकार ने सुध नहीं ली है। अब कामछोड हड़ताल शुरू की है। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।