फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में वकील सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। राजपूत सभा और जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने भी हिस्सा लेकर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने फैसला किया है कि वीरवार को भी कामकाज ठप रहेगा और शुक्रवार को हाईकोर्ट चौक पर धरना दिया जाएगा। बार एसोसिएशन के महा सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को बार एसोसिएशन जनरल हाउस की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी। वकीलों की मुख्य मांग हाईकोर्ट में एक बहुमंजिला इमारत बना कर सभी अदालतों को एक ही छत के नीचे चलाना है। बुधवार को तीनों एसोसिएशन के सैकड़ों कार्यकर्ता और सदस्य महाराजा हरी सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे। वकीलों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने साफ किया कि वकील अब चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें