जम्मू। नियमित नहीं करने पर सफाई कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को टाउन हाल में प्रदर्शन कर रोष जताया और जल्द कदम नहीं उठाने पर 18 से हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। साथ ही नगर निगम और सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल ने कहा कि लंबे समय से मांग को अनसुना किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करवाया गया है। अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। शहर में काम ठप रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगे हल न होने पर 18 से हड़ताल शुरू की जाएगी। सरकार समय पर मांगों को हल करे और कर्मचारियों को राहत प्रदान करे।
ये हैं मुख्य मांगें
- 600 कर्मचारियों को नियमित किया जाए
- अढ़ाई दिन का वेतन दिया जाए
- जल्द 600 कर्मियों की हो भर्ती