जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 29वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय बीसी रोड के बाहर सहित विभिन्न कार्यालयों में प्रदर्शन कर मांगें पूण करने की आवाज उठाई है।
बुधवार को कर्मियों ने बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंप्लायज यूनियन के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि एक महीना हो गया है, लेकिन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए तमाम जिलों के कर्मियों को जम्मू बुलाया जा रहा है। सब मिलकर जल्द ही एक दिन के लिए प्रदर्शन कर मांगों को मनवाने के लिए दबाव डालेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगाें में 70 माह का बकाया वेतन जारी करना, स्थायी करना और न्यनूतम भत्ता 618 रुपये प्रतिदिन तय करना शामिल है।