फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: नई दिल्ली से उधमपुर में पहुंची बाइक रैली, युवाओं को देशभक्ति का संदेश देना मकसद

Thu, 21 Jul 2022 02:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रैली को 18 जुलाई को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली से उपथल सेना प्रमुख ले. जनरल बीएस राजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। पठानकोट में विश्राम करने के बाद जोजिला पास एक्सिस रैली टीम कठुआ, सांबा, जम्मू, नगरोटा से होते हुए उधमपुर पहुंची।
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकालते जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ओर से 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 23 साल पूरे होने और आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए नई दिल्ली से द्रास (लद्दाख) में कारगिल युद्ध स्मारक तक शुरू हुई बाइक रैली बुधवार को उधमपुर पहुंची। 

विज्ञापन


रैली को 18 जुलाई को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नई दिल्ली से उपथल सेना प्रमुख ले. जनरल बीएस राजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। पठानकोट में विश्राम करने के बाद जोजिला पास एक्सिस रैली टीम कठुआ, सांबा, जम्मू, नगरोटा से होते हुए उधमपुर पहुंची।

रैली का उद्देश्य देशभक्ति का संदेश देना और राष्ट्र की सेवा में तैनात बहादुर सैनिकों के धैर्य और दृढ़ संकल्प के प्रदर्शन को उजागर कर पूरे देश का मनोबल बढ़ाना है। 

तुरतुक से द्रास के लिए मोटरसाइकिल रैली

कारगिल युद्ध के शहीदों को याद करने के लिए 23वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक विजय मोटर साइकिल रैली भी निकाली गई। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि रैली 20 जुलाई को तुरतुक से शुरू रैली 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास में समाप्त होगी। मोटरसाइकिल सवार हमारे शहीद नायकों की याद में लद्दाख क्षेत्र के कठिन इलाके से कुल 481 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 

युद्ध स्मारक में 24 से कार्यक्रम

द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में 24 से 26 जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में सेना के गणमान्य व्यक्ति, नागरिक प्रशासन, संघर्ष के वीरता पुरस्कार विजेता और शहीद हुए वीरों के परिवार शामिल होंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें