फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू की हत्या पर भड़की युकां, आप कार्यालय के बाहर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजाब में कांग्रेस नेता एवं गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में सोमवार को जम्मू में युवा कांग्रेस (युकां) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया। कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय बाहर जमकर तोड़फोड़ की। केजरीवाल का पुतला फूंक कर हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराने के साथ ही इस्तीफे की मांग की है। घटना के विरोध में आप के पदाधिकारियों ने गांधीनगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पहले कार्यालय के बाहर धरना दिया और बाद में कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद कुछ ने बाहर लगे होर्डिंग और बैनर तोड़ दिए। केजरीवाल के पोस्टर को फाड़ा गया। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय चिब ने सिद्धू की हत्या को एक राजनीतिक हत्या बताया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। उन्हें जान से मारने की धमकी को हल्के में लिया गया। हत्या के पीछे गहरी साजिश है। पंजाब की आप सरकार सस्ता प्रचार पाने के लिए लोगों की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है। मुख्यमंत्री मान को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
महासचिव रिकी डलोत्रा ने आप नेताओं के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया है। भीतर कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। आप नेता हर्षदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ दलों से जुड़े उपद्रवियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। ये लोग हताश हो चुके हैं। दोषियों के खिलाफ गांधीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पार्टी भी सिद्धू की निर्मम हत्या की निंदा करती हैं। लोकतंत्र में गुंडागर्दी के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर आम नेताओं के खिलाफ गालियां निकालने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें