फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फार्म भरने पर रोक लगाने से छात्र भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में 2017 बैच के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के असफल छात्रों के परीक्षा फार्म भरने पर रोक लगाई गई है। इस कारण छात्रों में विवि प्रशासन के खिलाफ रोष है। बुधवार को छात्रों ने विवि परिसर में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे आकाश भगत ने कहा कि 2017 में जिन छात्रों ने यूजी एकीकृत पहले सेमेस्टर में दाखिला लिया था। उनकी डिग्री अभी तक पूरी नहीं हुई है। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में असफल रहे छात्रों को परीक्षा फार्म भरने नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में विवि के वीसी से बात हुई है, जिसमें उन्हाेंने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की डिग्री पांच साल में पूरी नहीं हुई है उनको विवि अनुदान आयोग के नियमानुसार परीक्षा देने का कोई अधिकार नहीं है। यह विवि के नियमों से बाहर है। छात्रों ने कहा कि पांच वर्ष अभी पूरे नहीं हुए हैं। कोरोना महामारी के चलते उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो सकी है। परीक्षाएं देरी से ली गई हैं। पूरी व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अगर विवि प्रशासन छात्रों को एक साल नहीं दे सकता तो छह महीने देने होंगे, ताकि डिग्री पूरी कर सकें।
छात्र तंदीप सिंह, अनीश भगत, सुधांशु चौहान और सम्राट आदि ने बताया कि उन्हें डिग्री पूरी करने के लिए छह महीने या साल नहीं दिया जाता है तो पढ़ाई बर्बाद हो जाएगी। उन्हें दोबारा पहले सेमेस्टर में दाखिला लेना पड़ेगा। छात्रों ने कहा कि विवि अनुदान आयोग का कोई ऐसा नियम नहीं है। प्रशासन की बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। आयोग ने ऐसा नियम पारित किया है तो जम्मू विवि में भी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू विवि और क्लस्टर दोनों राज्य के विवि हैं। दोनों के लिए एक ही नियम है। विवि प्रशासन अनदेखी कर रहा है। उन्होंने विवि से दोबारा परीक्षा लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विवि और विवि अनुदान आयोग का नियम है। जिन छात्रों की डिग्री पांच वर्षों में पूरी नहीं हुई है वह आगामी परीक्षा नहीं दे सकते हैं।
- प्रो. भोपिंद्र, डीन अकादमिक अफेयर्स, क्लस्टर विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें